Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचकर विधायक दिलीप लहरिया ने जानी मरीजों का हाल-चाल

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में बासी भोजन खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक खराब (फूड प्वाइजनिंग) होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक *दिलीप लहरिया* तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किये, विधायक  लहरिया ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों के उपचार की विस्तृत जानकारी लिये।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मरीजों को समय पर बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को दवाइयों, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।


इस दौरान विधायक  लहरिया ने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।


इस अवसर पर शंकर यादव, लखन टंडन, मनोहर कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, रितुराज भार्गव, राहुल यादव एवं धर्मेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp