बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
पेट्रोल एवं डीजल पंप पर भी ऐसे वाहन चालकों को अब नहीं मिलेगी डीजल एवं पेट्रोल
पेट्रोल एवं डीजल पंप मालिकों को बिना नंबर प्लेट के वाहनों को डीजल एवं पेट्रोल नहीं देने हेतु दी गई है सख्त हिदायत
बिना नंबर प्लेट के संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर बिलासपुर पुलिस द्वारा रखी जा रही है पैनी नजर
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है वहीं किसी भी प्रकार के वाहनों के माध्यम से अपराधिक गतिविधियां घटित ना हो इस हेतु सभी सुरक्षात्मक ऐतिहात बरते जा रहे हैं।
जिसके तहत नियमित रूप से बीट के माध्यम से जिले सभी थाना क्षेत्र पर मुस्तैदी के साथ निगरानी एवं नियमित रूप से जिले में विभिन्न क्षेत्रों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर सघन एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सूक्ष्म निगरानी रखते हुए उनकी तस्दीक भी की जा रही है।

इसी कड़ी में यातायात बिलासपुर पुलिस के द्वारा ऐसे समस्त वाहन जिनमे नंबर प्लेट नहीं होना, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करना, अमानक नंबर नंबर प्लेट में लिखना, आवंटित मॉडल के वाहन में अन्य वाहन के नंबर को लिखकर वाहन का संचालित करना आदि ऐसे वाहनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है
एवं ऐसे वाहनों को मोटरयान अधिनियमों के तहत गंभीर कार्यवाही तो की ही जा रही है अपितु अपराधिक प्रकरण पंजीकृत करते हुए ऐसे वाहनों को माननीय न्यायालय में नियमानुसार दंडित किए जाने हेतु प्रकरण माननीय न्यायालय भेजे जा रहे हैं।

इसी कड़ी में जिले के समस्त पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को भी यह अवगत कराया गया है कि ऐसे वाहन चालकों को कदापि पेट्रोल या डीजल प्रदान ना की जाए जिनके नंबर प्लेट में किसी भी प्रकार की विधि के प्रतिकूल गड़बड़ियों की गई है अपितु ऐसे वाहन चालकों की तत्काल जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को प्रदान की जाए एवं संबंधित थाने को सूचित की जाए जिससे ऐसे वाहनों के माध्यम से घटित होने वाले अपराधों पर समय पूर्ण नियंत्रण पाई जा सके।

विदित हो कि यातायात नियमों का उल्लंघन एवं उपेक्षा पूर्ण आचरण न सिर्फ यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हैं अपितु कई बार गंभीर सड़क हादसों के कारण भी बनते हैं इस तरीके से वाहनों के सुरक्षा मापदंडों पर छेड़छाड़ कर आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने का प्रयास करते हैं साथ ही ऐसे वाहनों के माध्यम से किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना कारित किए जाने की स्थिति में वाहनों की पहचान करना भी कठिन होता है।

अतः आम नागरिकों से यातायात पुलिस की विशेष अपील है कि इस तरह के वाहन जहां कहीं पर भी संचालित हो रहे हो उसकी जानकारी अविलंब यातायात पुलिस बिलासपुर एवं संबंधित थाने को अवगत करावे ताकि ऐसे वाहनों को उनके संचालित होने वाले क्षेत्र से ही नोटिस देकर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।








