Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण: डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने परेड ली, जवानों की समस्याएं सुनी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :— पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) द्वारा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में टर्न आउट, स्क्वाड ड्रिल, मार्चपास्ट, बलवा ड्रिल और फायरिंग अभ्यास का निरीक्षण किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया, वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वालों को अनुशासनात्मक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद आयोजित पुलिस सम्मेलन में अधिकारियों और कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। स्वास्थ्य, स्थानांतरण, वेतन, सेवा और आवास से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस फैमिली क्वार्टर में पानी की समस्या के समाधान के लिए भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


इस दौरान बीट प्रणाली को मजबूत करने, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बाल सुरक्षा, नशे के खिलाफ अभियान और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही “अनुभव एप” और “सशक्त एप” के माध्यम से चोरी के 20 से अधिक वाहन बरामद होने की जानकारी दी गई।


निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर संसाधनों के रख-रखाव के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए नए वाहन, बलवा सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 108 नए आवास निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp