Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भावुक माहौल में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना:-;;शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं एवं छठवीं के विद्यार्थियों ने मिलकर अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और आत्मीय रहा।


समारोह के दौरान कनिष्ठ विद्यार्थियों ने कक्षा आठवीं के छात्रों का स्वागत किया और उनके साथ बिताए गए समय की यादों को साझा किया। छोटे बच्चों ने अपने वरिष्ठ साथियों के अच्छे व्यवहार, अनुशासन और सहयोग की भावना का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ छात्रों के साथ रहकर उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, सहयोग और आपसी सद्भाव जैसे अनेक गुण सीखे।


कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राएँ अपने वरिष्ठ साथियों से विदा लेते समय भावुक हो उठे और उनकी आँखें नम दिखाई दीं। अपने शिक्षकों से मिलते समय भी बच्चों ने भावुक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे जीवन में आगे बढ़कर अपने मित्रों और साथियों का सहयोग करेंगे तथा अपने गाँव और विद्यालय को सदैव याद रखते हुए उसके विकास के लिए कार्य करेंगे।


कार्यक्रम में प्रधान पाठक सूर्यकांत वाजपेई ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिका मीरा जगत, जिन्होंने उन्हें कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक शिक्षित किया, के प्रति विशेष सम्मान प्रकट किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा मोनिका मार्को तथा अतिथि शिक्षिका के रूप में कुछ समय के लिए विद्यालय में पधारी दिशा अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे की पढ़ाई में निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।


अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में अत्यंत भावुक वातावरण के साथ विदाई समारोह का समापन हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp