Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री व भाजपा के खिलाफ अपशब्द लिखने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे कार्यकर्ता

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा पार्टी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द लिखे जाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष हरित के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी vr_ uday__ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

मनीष हरित ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा पार्टी के खिलाफ अनर्गल व आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है, जिसकी भाजपा कार्यकर्ता कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने मामले में साइबर क्राइम के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान शिकायत दर्ज कराने के लिए मंडल महामंत्री भुवन साहू, छबि यादव, खिलावन सोनवानी और राकेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp