Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुकान के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आकिब अहमद (37 वर्ष) निवासी बापजी रेसिडेंसी शुभम विहार बिलासपुर, जो एयू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 14 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के सामने खड़ा उनका आईचर ट्रैक्टर एवं ट्रॉली क्रमांक CG 16 CN 7187 वहां से गायब है।
रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में धारा 303 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस टीम ने तत्काल पतासाजी शुरू की। पुलिस ने संदेहियों की तलाश करते हुए आरोपी जितेंद्र धीवर (35 वर्ष) निवासी जांजी थाना सीपत को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रॉली मस्तूरी क्षेत्र से बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp