Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन ने आयोजित किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोण्डागांव :— छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणजनों में जागरूकता लाने का अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन द्वारा 15 मार्च 2026 को कोण्डागांव जिले के गोड़वाना भवन में भी एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के संस्थापक लवकुमार रामटेके, सदस्य गीता सोनी, जिला अध्यक्ष दुर्ग परमेश्वर एन शर्मा और दुर्गेश साहू ने छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोण्डागांव के जिला अध्यक्ष पनकू राम नेताम द्वारा कोण्डागांव जिले के विभिन्न ग्रामों से आमंत्रित आदिवासी ग्रामीणजनों को रोजगार, जीएसटी, आईटीआर और बीमा जैसे विषयों के अतिरिक्त मानव अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तारपुर्वक जानकारी प्रदाय करके जागरूकता लाने का प्रयास किया।
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के संस्थापक लवकुमार रामटेके ने बताया कि ग्रामीणजनों विशेश रुप से आदिवासीजनों में जागरूकता लाने के लिए अभियान प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य है, आदिवासी समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया गया और पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी आर्थिक रुप से उन्नत करने के लिए प्रेरित किया गया। जागरुकता अभियान के दौरान जिले के उपस्थित आदिवासी समुदाय के युवकों से उनके द्वारा किए जाने वाले रोजगारों की जानकारी लिया, फिर उन्हें रोजगार करने के तरीके की विस्तृत जानकारी दिया और उन सभी को उनके वित्तीय अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp