
सीपत,,,, सीपत परिक्षेत्र के सम्राट विक्रमादित्य समिति द्वारा कल हिंदू नव वर्ष समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के मनाया जाएगा l इस समारोह में बिटकुला से शोभा यात्रा सुबह 10 बजे से ।प्रारंभ होते हुए खम्हरिया,लूतरा,धनिया, खाड़ा हिन्डाडीह, गुड़ी,सीपत से होकर ग्राम कौड़िया में महाआरती, प्रसाद वितरण कर समापन किया जाएगा l
सनातन भारतीय शाश्वत मूल्यों पर आधारित हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 का भव्य आयोजन रैली के रूप में क्षेत्र में होगी l जिसके सभी वर्ग के युवाओं में काफी उत्साह का माहौल क्षेत्र में देखा जा रहा है l ग्राम के सभी चौक चौराहों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है l उक्त जानकारी वैभव सिंह तंबोली के द्वारा दी गई l









