Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश कार्यसमिति में गरियाबंद के चार नेताओं को जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं में उत्साह भाजपा संगठन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है, जिसमें गरियाबंद जिले के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस घोषणा के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


घोषित सूची के अनुसार, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं डमरुधर पुजारी को प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वेता शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है।


इन सभी नेताओं का संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना उनके अनुभव, कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है।


इस नियुक्ति से गरियाबंद जिले का प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा कार्यों में भी गति आएगी।
जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त नेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।


सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp