Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में हुआ भगवामय

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत.

आस्था का उमड़ा सैलाब, श्रीराम के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

सीपत :- हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को सीपत क्षेत्र में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सम्राट विक्रमादित्य समिति के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया। यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर बिटकुला से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत प्रारंभ हुई।

जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, खाड़ा,धनियां, हिन्डाडीह, गुड़ी सहित विभिन्न गांवों और मार्गों से होते हुए सीपत पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। पूरे मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर और पटाखे फोड़कर यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान विशेष रूप से युवाओं में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। सिर पर भगवा सेहरा बांधे श्रद्धालु आकर्षक और अनुशासित रूप में नजर आए, जिससे शोभायात्रा की भव्यता का छटा बिखरी रही और पूरा क्षेत्र भगवा झंडों से सुसज्जित नजर आया।

यात्रा का समापन कौड़िया स्थित शैलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ, जहां आरती, महाप्रसाद वितरण और जयकारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति के अनुसार इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश प्रसारित करना है।

इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। इस भव्य आयोजन ने न केवल हिंदू नववर्ष का स्वागत किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का भी सशक्त संदेश दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp