Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जन दर्शन में हुआ ऊनी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत,,, ग्रामीणों ने की पद से हटाने की मांग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सरपंच ने कहा जांच के लिए तैयार,आरोप बेबुनियाद

सीपत,,,,,, मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत ऊनी के सरपंच के खिलाफ जन दर्शन में विभिन्न कार्यों में की जा रही अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों ने लगाया है l ऊनी के वर्तमान सरपंच छबीलता देवकुमार साहू के खिलाफ जन दर्शन में लिखित आवेदन में बताया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 को प्रशासन के बिना सूचना के अपने फायदे के लिए जेसीबी चला दिया l जिससे आंगनबाड़ी के बच्चे पढ़ने लिखने में वंचित हो रहे हैं l

चेक डेम निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है l वर्तमान माह का राशन का वितरण नहीं किया गया है l सी सी रोड निर्माण मजदूरी भुगतान एवं निर्माण में आधुनिक मशीनों एवं फर्जी तरीके से भुगतान किया गया है l जिसका लिखित शिकायत में दर्शाया गया है l

इसके अलावा बोर खनन,तालाब निर्माण में अनियमितता,एवं 15 वे वित्त की राशि आहरण का उल्लेख नहीं जाना , नल जल योजना का राशि जमा नहीं करने पर खाद्यान्न वितरण से हितग्राहियों वंचित कर दिया जाना शामिल है l

ग्रामीणों ने जन दर्शन में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम आवेदन दिया है l ऊनी सरपंच छबीलता देवकुमार साहू ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है,मै हर जांच के लिए तैयार हूं l

आवेदन में ग्राम पंचायत ऊनी के उपसरपंच सरोजनी साहू,रामसागर,दुर्गेश्वरी साहू,गेंदराम,राजेंद्र, ज्योतिबाई,संतोष,रमाबाई,रामकुमारी,कविता जोशी,सोनिया जौहर,ललिता, अजय, घसनीन, बिरस,रूखमणी, सूरज जोशी,ममता,भुनेश्वर,वीरेंद्र शिवकुमारी,परमेश्वर,सुमन पटेल,नंदनी,उमाशंकर, हरप्रसाद,अजीत सिंह,भारती, नागेन्द्र, गयाराम,शिशुपाल, ईश्वर, रामभरोस,सुनीता, बृहस्पति,रजनी साहू,निर्मला साहू,सपना साहू, चंद्रप्रकाश साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल है l

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp