Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलौदाबाजार : कलेक्टर ने छेरकापुर में ग्राम सभा का किया अवलोकन ’अटल डिजिटल केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण’

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार :—कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत छेरकापुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों को विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही जल संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर  शर्मा ने सरपंच से जानकारी ली कि मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत कितने मकानों व हैंडपम्प के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया है। मनरेगा अंतर्गत एक्टिव जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि की जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि 50 से अधिक घरों के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया गया है और शेष में भी बनाया जा रहा है।

कलेक्टर ने इसके पश्चात अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपलब सुविधाओं और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जानकारी ली और सभी सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को देने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 5 का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों से चार्ट पर बने फलो व जानवरो के नाम व रंग पूछे। इस दौरान बच्चों ने खरगोश और कछुए की कहानी सुनाई। कलेक्टर ने पूछा कि खरगोश तेज दौड़ता है फिर भी दौड़ में क्यों हार गया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि काम शुरू करने के बाद रुकना नहीं चाहिए नहीं तो काम सफल नहीं होता।खरगोश दौड़ में आराम करने रुक गया इसलिये हार गया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता चित्ररेखा बारले से कुपोषित बच्चों की संख्या, पोषण ट्रेकर, भोजन की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली। उन्होंने तीनो कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने और उनके माता पिता को पोषण के बारे में बताने कहा।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम दीपक निकुंज, सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी, डीपीओ अतुल परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp