Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी में गहराया जल संकट, खुटाघाट जलाशय से पानी छोड़ने विधायक दिलीप लहरिया ने शून्य काल में किया मांग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,गर्मी की शुरुआत के साथ ही मस्तूरी क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। इसी गंभीर समस्या को उठाते हुए मस्तूरी विधायक एवं उपसचेतक दिलीप लहरिया ने विधानसभा के शून्यकाल में खुटाघाट जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग जोरदार तरीके से रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गिरते जलस्तर के कारण पेयजल और सिंचाई दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक लहरिया ने सदन में बताया कि मस्तूरी के कई गांवों में जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि हैंडपंप और बोरवेल भी जवाब देने लगे हैं। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, किसानों की फसलें पानी के अभाव में सूखने की कगार पर हैं, जिससे उनकी आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि खुटाघाट जलाशय क्षेत्र का प्रमुख जल स्रोत है, लेकिन समय पर पानी नहीं छोड़े जाने के कारण इसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यदि जलाशय से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जाए, तो न केवल जलस्तर में सुधार होगा, बल्कि पेयजल और सिंचाई की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो सकेगा।

विधायक ने सरकार से मांग की कि इस विषय को प्राथमिकता में रखते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि मस्तूरी क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp