Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जबरन धर्मांतरण पर लगेगा पूर्ण विराम, सनातन की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 होगा मील का पत्थर : चंद्रशेखर साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

भाजपा गरियाबंद के जिला महामंत्री ने विधेयक का किया स्वागत,कांग्रेस के विरोध को बताया संस्कृति विरोधी

राजिम :- भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाए गए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की सांस्कृतिक अखंडता और सनातन धर्म की सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक उन ताकतों के खिलाफ एक सुरक्षा कवच है जो प्रलोभन और डर के दम पर प्रदेश की जनसांख्यिकी और परंपराओं को बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं।

चंद्रशेखर साहू ने विधेयक के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब अवैध धर्मांतरण को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा अब धोखे से, लालच देकर या डरा-धमकार किसी का धर्म परिवर्तन कराना अपराधियों को भारी पड़ेगा।विधेयक के तहत सामान्य मामले में 7 से 10 वर्ष की जेल और ₹5 लाख तक का जुर्माना। महिला, नाबालिग, अजा/अजजा के धर्मांतरण पर 10 से 20 वर्ष की जेल और 10 लाख रुपए का जुर्माना। तथा सामूहिक धर्मांतरण पर दोषी पाए जाने पर 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और 25 लाख रुपए का अर्थदंड का प्रावधान इस विधेयक में रखा गया है। इसके अलावा विदेशी धन के दुरुपयोग या मानव तस्करी के जरिए धर्मांतरण कराने पर 20 वर्ष तक की जेल और ₹30 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है

कांग्रेस के विरोध पर साधा निशाना

विधेयक का विरोध करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस का रुख हमेशा की तरह निराशाजनक और तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस को अवैध धर्मांतरण रोकने वाले कानून से डर क्यों लग रहा है? कांग्रेस का विरोध यह स्पष्ट करता है कि वे प्रदेश की भोली-भाली जनता के हितों के बजाय उन ताकतों के साथ खड़े हैं जो समाज को बांटने का काम करती हैं। चंद्रशेखर साहू ने कहा कि सनातन धर्म और हमारे आदिवासी भाई-बहनों की अस्मिता की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। प्रलोभन, मुफ्त शिक्षा, विवाह का झांसा या डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर अब कानून का डंडा चलेगा। यह कानून समाज के कमजोर वर्गों को प्रलोभन जैसे कि पैसा, नौकरी या बेहतर जीवन के झूठे वादों से बचाएगा। साथ ही, मानसिक दबाव और कपटपूर्ण तरीकों से किए जाने वाले धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस विधेयक को जन-जन तक ले जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी बाहरी शक्ति छत्तीसगढ़ की शांति और समरसता को भंग न कर सके।

 

 

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp