बैसवारा रजक समाज का चुनाव हुआ संपन्न


निलेश नर्मदा प्रसाद रजक बने अध्यक्ष
आशीर्वाद पैनल की हुई जीत
बिलासपुर:—इमलीपारा स्थित बैसवारा रजक समाज भवन में रविवार को समाज का चुनाव संपन्न हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। यह चुनाव 2025-27 कार्यकाल के लिए आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समाज के पूर्व अध्यक्ष होरीलाल रजक के मार्गदर्शन में आशीर्वाद पैनल के प्रत्याशियों ने सभी सातों पदों पर जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में नीलेश रजक ने 90 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश रजक को 66 मत मिले। इस तरह नीलेश रजक 24 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए शिवचरण रजक ने 95 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि दुर्गा रजक को 56 मत मिले।
दूसरे उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र रजक ने 81 मतों से जीत हासिल की, जबकि विनोद कनौजिया 60 मतों के साथ पराजित हुए। सचिव पद के लिए विजय चौधरी ने 96 मतों के साथ विजय प्राप्त की,
जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार रजक को 56 मत मिले। सह-सचिव पद पर विजय रजक ने 79 मतों से जीत हासिल की, जबकि रूपलाल रजक को 59 मत मिले।
संगठन सचिव पद पर जग्गू रजक 80 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि बब्बू रजक को 66 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश रजक (कल्लन) ने 97 मतों से जीत दर्ज की,
जबकि कैलाश रजक को 56 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।
विजयी प्रत्याशियों ने समाज के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी चुनाव अधिकारी योगेश रजक मोनू रजक राजेंद्र रजक के द्वारा प्रदान की गईबैसवारा रजक समाज 2025 -27 चुनाव की घोषणा
*अध्यक्ष पद कुल मतों की संख्या*
निलेश रजक – 90
राजेश रजक – 66
*निलेश रजक 24 मतों से विजय हुए*
*उपाध्यक्ष पद कुल मतों की संख्या*
दुर्गा रजक – 56
शिवचरण रजक – 95
*शिवचरण रजक 39 मतों से विजय हुए*
*उपाध्यक्ष पद कुल मतों की संख्या*
जितेंद्र रजक – 81
विनोद कनौजिया – 60
*जितेंद्र रजक 21 मतों से विजय हुए*
*सचिव पद कुल मतों की संख्या*
राजकुमार रजक – 54
विजय चौधरी – 96
*विजय चौधरी 42 मतों से विजय हुए*
*सहसचिव पद कुल मतों की संख्या*
रूपलाल रजक – 59
विजय रजक – 79
*विजय रजक 20 मतों से विजय हुए*
*संगठन सचिव पद कुल मतों की संख्या*
जग्गू रजक – 80
बब्बू रजक – 66
*जग्गू रजक 14 मतों से विजय हुए*
*कोषाध्यक्ष पद कुल मतों की संख्या*
कैलाश रजक – 56
रमेश रजक ( कल्लन) – 97
*रमेश रजक ( कल्लन ) 41 मतों से विजय हुए है*