Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दादी अम्मा साहिबा का 38 वां सालाना उर्स 5 अप्रैल परचम कुशाई के साथ होगा आगाज़, 6 अप्रैल को रात 9 बजे कव्वाली,7 अप्रैल को कुल की फातिहा से समापन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

दादी अम्मा साहिबा का 38 वां सालाना उर्स 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक 3 दिवसीय मेले में उमड़ेगी हजारों की भीड़

सीपत न्यूज़ : दादी अम्मा बेगम बी साहिबा का 38 वां सालाना उर्स पाक 5 अप्रैल (रविवार) से खम्हरियां सीपत दरगाह में शुरू होगा । उर्स का समापन 7 अप्रैल मंगलवार को होगा। परंपरा के मुताबिक उर्स की शुरुआत सुबह 11 बजे परचम कुशाई के साथ होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस उर्स में धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रहेगी। उर्स के पूर्व में उर्स कमेटी एवं दरगाह खादीम व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मेला स्थल के साथ पार्किंग व्यवस्था का मुआयना किया गया।

दरगाह के खादीम अब्दुल वहाब एवं उर्स कमेटी चेयरमैन मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि शासन-प्रशासन व पंचायत के सहयोग से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दरगाह परिसर में इस बार देशभर से हजारों जायरीन (श्रद्धालुओं) के आने की उम्मीद है।

उर्स के पहले दिन: सुबह 10 बजे परचम कुशाई , 12:40 बजे मजारें पाक गुस्ल ,रात 9 तकरीर एवं नातिया मुशायरा

रविवार 5 अप्रैल को उर्स का आगाज़ सुबह 10 बजे परचम कुशाई से होगा,12:40 मजारें पाक का गुस्ल,रात 9 बजे दरगाह परिसर के महफिल हॉल में तकरीर व नातिया मुशायरा का कार्यक्रम होगा, जिसमें मोहम्मद दानिश अराफाक शाकीब, सैय्यद समीर अली रिज़वी मशहूर उर्दू शायर शिरकत करेंगे।

उर्स के दूसरे दिन: 3 बजे शाही संदल चादर व रात 9 बजे शानदार सूफियाना कव्वाली से गूंजेगी महफ़िल

सोमवार 6 अप्रैल को 3 बजे हिंदलवली सुफियान मटका पाट, अनीश चिश्ती, शाहरुख चिश्ती तिल्दा नेवरा रायपुर छत्तीसगढ़ एवं रात 9 महफ़िल समा कव्वाल मोहम्मद ताहिर चिश्ती आडियो विडियो सिंगर शेरगढ़ बरेली उत्तर प्रदेश का शानदार कव्वाली होगा

तीसरे दिन: कुल की फातिहा और रंग की महफिल

7 अप्रैल मंगलवार को उर्स के आखिरी दिन कुल की फातिहा से पहले रंग की महफिल सजेगी, जिसमें ख़लीफा ए शेखूल इस्लाम व काएदे मिल्लत किछौछा शरीफ़ सैय्यद मोहम्मद जाहिर आगा क़ादरी साहब बिलासपुर कुल की फातिहा में देश-प्रदेश में अमन-चैन की दुआ करेंगे

लंगर,वालेंटियर्स और सामाजिक संदेश

उर्स के दौरान पूरे तीन दिनों 24 घंटे शुद्ध शाकाहारी शाही लंगर की व्यवस्था रहेगी। दरगाह कमेटी की अगुवाई में वालेंटियर्स व्यवस्था को संभालेंगे। उर्स में डीजे साउंड पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

उर्स की व्यवस्था में जुटे दरगाह खादिम व उर्स कमेटी के पदाधिकारी

उर्स को सफल बनाने में उर्स कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान खान अकलतरा व पदाधिकारी, दरगाह खादिम अब्दुल वहाब खान, ग्राम पंचायत खम्हरियां, मुस्लिम जमात खम्हरियां व,व्यापारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

<span style=दादी अम्मा साहिबा का 38 वां सालाना उर्स 5 अप्रैल परचम कुशाई के साथ होगा आगाज़, 6 अप्रैल को रात 9 बजे कव्वाली,7 अप्रैल को कुल की फातिहा से समापन">
आज फोकस में

दादी अम्मा साहिबा का 38 वां सालाना उर्स 5 अप्रैल परचम कुशाई के साथ होगा आगाज़, 6 अप्रैल को रात 9 बजे कव्वाली,7 अप्रैल को कुल की फातिहा से समापन

नशे और सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, स्कूलों के आसपास गुटखा दुकानों पर लगेगा प्रतिबंध
आज फोकस में

नशे और सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, स्कूलों के आसपास गुटखा दुकानों पर लगेगा प्रतिबंध

लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
आज फोकस में

लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

सोंठी सीपत में बह रही देवी भक्ति की बयार
आज फोकस में

सोंठी सीपत में बह रही देवी भक्ति की बयार

नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
आज फोकस में

नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

सीपत में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आज, संगठन सृजन अभियान को मिलेगी नई धार
आज फोकस में

सीपत में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आज, संगठन सृजन अभियान को मिलेगी नई धार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp