Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महामाया पारा रतनपुर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… आस्था और आध्यात्म का केंद्र बनने जा रहा है महामायापारा,जहां 28 से 29 मार्च 2026 तक 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार, गायत्री मंत्र और यज्ञ को ज्ञान एवं विज्ञान का अद्भुत संगम माना जाता है। भारतीय संस्कृति की मूल भावना ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ को भी इस आयोजन के माध्यम से साकार किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के आशीर्वाद का विशेष उल्लेख किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च को दोपहर 2 बजे मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद शाम 6 बजे से 8 बजे तक भक्ति संगीत और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।वहीं 29 मार्च को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। शाम 6 बजे से प्रज्ञागीत और दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।इस दौरान नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ और दीक्षा जैसे संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भारतीय वेशभूषा में शामिल होने और संस्कार हेतु पूर्व सूचना देने की अपील की है।समस्त गोहल्लावासी महामायापारा रतनपुर द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp