Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश स्तर पर प्रथम बार छत्तीसगढ़ी व्यंजन अंगाकर पान रोटी बैलगाड़ी निर्मित आकार का संस्कृति कर्मियों ने किया प्रदर्शन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद*: जिला गरियाबंद अंतर्गत झरझरा में बासंतीय नवरात्रि में अंचल के प्रसिद्ध रंगकर्मी और संस्कृति कर्मियों ने छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन और धरोहर को संरक्षित करने पान रोटी अंगाकर और फरा और पताल चटनी का निर्माण कर लोगों के प्रदर्शित नहीं किया बल्कि ऐसे अनोखी पहल के लिए एक विशेष योगदान और पहचान भी बना लिया। जिसे स्थल में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं जमकर रसास्वादन तो किया, साथ ही ऐसे कार्यों के लिए समर्पित और ऊर्जावान और संस्कृति संरक्षण के प्रति अतिसंवेदनशील शोद्धार्थी और दूरदर्शी सोच वाले संस्कृति प्रेमी कलाकार साहित्यकारों का जमकर प्रशंसा किए। और बधाइयां दी है।


अंचल और प्रदेश में ऐसे नेक कार्य को मूर्तरूप देने वाले लोहरसी निवासी राजकुमार यादव,फुलझर घटारानी निवासी गौकरण मानिकपुरी, और सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था जिला गरियाबंद धमतरी के सभी कलाकारों का समर्पित सहयोग दिखाई दिया, जिसमें लगभग 50 किलोग्राम चांवल आटे का पिसान का बैलगाड़ी के चक्के आकार का पान रोटी अंगाकर, एक कैरेट टमाटर का सिलपट्टा चटनी, और फरा बनाकर चटनी को मिट्टी के पारम्परिक बर्तन कुडेरा में रखकर लोगों के बीच साझा कर परोसा गया।

जिसका चर्चा अंचल में ही नहीं अपितु अन्य जिलों और राज्यों में हुई है , और लोगों ने इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स कराने मिडिया और जनप्रतिनिधियों को आग्रहित किया है।
इस पहल के लिए सहयोग मार्गदर्शन और बैक सपोर्ट मां झरझरा जन विकास समिति डोंगरी गांव मुरमुरा और जन सामान्य का मिला। जिसके लिए संयोजक राजकुमार यादव, संस्थापक गौकरण मानिकपुरी, संरक्षक सेवक अध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी, ठाकुर केन्द्रीय प्रतिनिधि रुक्मणी दीवान, खेम बाई निषाद, महेश निर्मलकर, लीला बाई कंवर, श्याम बाई मानिकपुरी, ओंकार दास मानिकपुरी, कु लोकेश्वरी दास मानिकपुरी, डॉ डोमन साहू, विजय कुमार पटेल, हीरालाल साहू, कमला बाई मानिकपुरी, सुकारो बाई गंधर्व, दीपिका साहू ने आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि इस महती आयोजन में राष्ट्रीय कथा वाचक पं युवराज पाण्डेय का दैवीय भागवत पुराण कथा सत्संग और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान आरु साहू जगराता और स्थानीय मण्डलियों द्वारा हरि कीर्तन माता सेवा आदि कार्यक्रम जन विकास समिति झरझरा के समिति और पदाधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया,

जो क्षेत्र में चर्चित होने का 100/ श्रेय और आशीर्वाद मिला। जिसमें अध्यक्ष ढाल सिंह साहू, सचिव रुपेश कुमार साहू, संचालक मोहन लाल साहू, सरपंच दीपक कुमार ध्रुव, अनिल कुमार,कामता प्रसाद साहू, लोहरसी के पूर्व जनपद सदस्य दीपक कुमार साहू, अगेश राम साहू, भिखारी राम साहू, जीवन राम साहू, रेख राम साहू, कुलेश्वर साहू, खेलावन साहू, फूलसिंग साहू, युगल किशोर साहू, गोवर्धन यादव, मिडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार साहू, उरेन्द्र साहू, देवप्रसाद बघेल, हेमंत तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन में अंचल समेत अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु भक्तों और प्रतिदिन स्थानीय जनप्रतिनिधि का आगमन जारी रहा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp