
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):—तारबाहर थाना क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अप.क्र. 84/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई होटल के पास रुक गया था। कुछ देर बाद मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि देवरीखुर्द निवासी भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना (35 वर्ष) उसके भाई जैकी छाबड़ा से शारदा होटल के सामने शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।
पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखी नुकीली वस्तु से जैकी के गले, पेट और दोनों हाथों पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल रेड कार्रवाई की गई।
👉 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नुकीली वस्तु (थर्मोकोल काटने वाला ब्लेड) जब्त किया है।
👉 आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।









