
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):—थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान 27 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाड़ी में हाथ भट्टी से अवैध महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री कर रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद कोनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी जंतरी लाल सूर्यवंशी (49 वर्ष) के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में रखी कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5000 बताई गई है।
👉 शराब बनाने एवं रखने के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
👉 पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।
👉 आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
👉 किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।









