Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समय न्यूज़ लाइव का बड़ा असर: 2 महीने बाद केडीआमा के कमार परिवारों को मिला साफ पानी

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबद*:- गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा (रमनपुर) में मीडिया में खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। लंबे समय से खराब पड़े सौर बोरवेल और गहराते पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए PHE विभाग ने तत्काल टीम को मौके पर भेजकर राहत कार्य शुरू कराया।

गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार पिछले करीब दो महीनों से भीषण जल संकट का सामना कर रहे थे। बोरवेल खराब होने के कारण उन्हें मजबूरी में झरिया (छोटे गड्ढों) का दूषित और असुरक्षित पानी पीना पड़ रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ था। इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले ही PHE विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

मामला सामने आने और मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तेजी दिखाई। जो काम एक-दो सप्ताह में होने वाला था, उसे तत्काल प्राथमिकता देते हुए बोरवेल मशीन और टीम को गांव भेजा गया। शनिवार शाम टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक बोरखनन का कार्य पूरा कर लिया गया।

नई बोरिंग होने से गांव के कमार परिवारों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब उन्हें भीषण गर्मी में साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा। उन्होंने इसके लिए मीडिया और प्रशासन का आभार जताया।

सरपंच योगेश ध्रुव ने भी इस कार्रवाई को देर से उठाया गया लेकिन सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से दो महीने से विभाग के चक्कर काट रहे कमार परिवारों को अब गंदा और मटमैला पानी पीने की मजबूरी से छुटकारा मिल गया है।

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल
आज फोकस में

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण
आज फोकस में

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,,  ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित
आज फोकस में

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,, ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत
आज फोकस में

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp