Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत के मुख्य आतिथ्य में 1 अप्रैल को पेण्ड्रा होगा विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा कार्यक्रम

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला इकाई गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कर रही जोर शोर से कार्यक्रम की तैयारी 

पेण्ड्रा / विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 1 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2 बजे से मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल पेण्ड्रा के प्रांगण में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत होंगे। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया करेंगे।

बता दें कि बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक का पहली बार पेण्ड्रा आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा कार्यक्रम की तैयारी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला इकाई गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा जोर शोर से की जा रही है। कार्यक्रम में सभी सनातनियों से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

कार्यक्रम में ​मुख्य अतिथि एवं वक्ता किशन प्रजापत (राष्ट्रीय संयोजक, बजरंग दल), ​प्रमुख मार्गदर्शक विश्ववर्धन भट्ट (क्षेत्र संयोजक, बजरंग दल, भोपाल), शुभम नाग (प्रांत संयोजक, बजरंग दल, छत्तीसगढ़), ​अध्यक्षता हर्ष छाबरिया (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, जिला-जीपीएम) के साथ ही विशिष्ठ अतिथियों में संत आचार्य राकेश महाराज, ​स्वामी परमात्मानंद, ​स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य महाराज, रामनामी संत, ​स्वामी महानंद एवं ​स्वामी केशवानंद सरस्वती की उपस्थिति रहेगी।

त्रिशूल दीक्षा के उपरान्त कार्यक्रम स्थल मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल पेण्ड्रा से नगर में त्रिशूल शौर्य यात्रा संचलन होगा।

राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में हो रहे इस आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला संयोजक सागर पटेल सहित संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जिले वासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल
आज फोकस में

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण
आज फोकस में

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,,  ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित
आज फोकस में

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,, ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत
आज फोकस में

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp