Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम में भाजपा को झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व राजिम मंडल का एकदिवसीय बैठक आहूत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल एवं गरियाबंद जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी तथा नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

सभी ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए पुष्पमाला पहनाकर एवं गर्मजोशी से अमितेश शुक्ल एवं जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान राजिम मंडल अध्यक्ष पवन सोनकर का गरियाबंद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात राजिम मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से गोविंद कहार को दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल जी के नेतृत्व में राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य हुए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में  शुक्ल के प्रति अपार सम्मान और उत्साह है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि अमितेश भैया जी ने के हर वर्ग के हित में कार्य करते हुए पूरे विधानसभा को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और एकजुटता आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को  शुक्ल के हाथों गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया।

इनमें भारत धीवर राजिम, संजय साहू राजिम,अमन कहार,जितेंद्र साहू,रूपेश साहू, हेमेंद्र साहू, चौबेबांधा से राहुल पटेल, पूनम पटेल, हुलेश साहू, महेश साहू,संजू सोनकर, देवगांव से ठाकुर राम साहू शामिल हैं।कांग्रेस में शामिल हुए ठाकुर राम साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गांव-गांव में नहर,सड़क और बिजली सब स्टेशन,नाली निर्माण जैसे अनेक विकास कार्य कराए गए,जिससे आज पुरे राजिम क्षेत्र में हरित क्रांति फल-फूल रहा है।

उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर, लालचंद मेघवानी,सुनील तिवारी,प्रहलाद गंधर्व, कमलेश यदू,सुमित्रा निराला,विकास तिवारी,डेकेशवर ठाकुर, गिरीश रजानी,मुन्ना सोनकर,कुलेश्वर साहू,रामनारायण साहू,भवानी साहू,जुगू ठाकुर,प्रकाश धीवर, राम कुमार साहू,साधु निषाद विश्वजीत ठाकुर,देवेंद्र साहू, शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल
आज फोकस में

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
आज फोकस में

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
आज फोकस में

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण
आज फोकस में

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,,  ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित
आज फोकस में

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,, ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत
आज फोकस में

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp