Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पूरी तरह राममय नजर आया। हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव और महर्षि आश्रम के महाराज सच्चिदानंद गिरी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा की शुरुआत शाम करीब पांच बजे श्रीराम जानकी मंदिर से विधिवत पूजन के साथ हुई। सबसे आगे हनुमान स्वरूप में सजी वानर सेना और अखाड़ा दल ध्वज लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। लहराते भगवा ध्वज और गूंजते जयघोषों से पूरा माहौल भक्तिरस में डूबा रहा। सुसज्जित रथ पर विराजमान श्रीरामलला की मनमोहक प्रतिमा ने सभी को भावविभोर कर दिया।

वहीं मगरलोड और कोपरा के अखाड़ों द्वारा प्रस्तुत शौर्य प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया। लोगों ने उत्साह के साथ इन प्रदर्शनों का स्वागत किया। तिरंगा चौक में हिंदू रक्षा मंच, नगर पालिका परिषद और जनरल व्यापारी संघ द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया तथा शीतल पेयजल और शर्बत का वितरण किया गया।

इस दौरान विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं महाराज सच्चिदानंद गिरी ने कहा, ऐसे आयोजन हमारे संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह प्रेम, सेवा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देते है।

प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था के बीच यह शोभा यात्रा तिरंगा चौक से सुभाष चौक, यादव पारा, बजरंग चौक होते हुए सदर बाजार से पुनः मंदिर पहुंच इसका समापन हुआ। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले नागरिकों, व्यापारियों, विभिन्न संगठनों और प्रशासन का आभार जताया।

आयोजन को सफल बनाने में हिंदू रक्षा मंच के मनोज खरे, प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी, परस देवांगन, संदीप सरकार, राजू तिवारी, मुकेश पांडेय, बाबा सोनी, तामेश्वर सोनी, पुष्पक देवांगन, उमेश सिंह, रितेश टांडी, उत्तम सोनी, ऐश्वर्य यदु, जीवन सिन्हा, गैदलाल सिन्हा, सुरेश मानिकपुरी, कामेश देवांगन, कुश पांडेय, शुभाष बैशाल, ओमकार निषाद, नारायण सारथी, द्रविड़ जगत सहित नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में मातृशक्ति और नागरिक भी उपस्थित रहे।

<span style=जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल">
आज फोकस में

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
आज फोकस में

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
आज फोकस में

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण
आज फोकस में

86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,,  ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित
आज फोकस में

बहेरामुंडा बांध के पास बाघ दिखने की हुई पुष्टि ,, ग्रामीण ने देखकर वन विभाग को किया सुचित

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत
आज फोकस में

महासमुंद : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp