Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीपीएम जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कलेक्टर ने की अपील

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की विशेष रिपोर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही :—जिले में ईंधन की आपूर्ति को लेकर फैल रही विभिन्न चर्चाओं और आशंकाओं के बीच कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जीपीएम जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की बात कही है। पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। इस पर विराम लगाते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन आपूर्ति श्रृंखला पर निरंतर नजर बनाए हुए है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में नागरिक उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ईंधन का उपयोग विवेकपूर्ण और जरूरत के हिसाब से ही करें। उन्होंने कहा की जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने से बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे बचें। उन्होनें कहा कि जिले में कालाबाजारी या अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। रसोई गैस की कालाबाज़ारी रोकने के लिए तहसीलवार टीम गठित की गई है। टीम द्वारा अलग अलग कार्यवाहियों में 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर तथा 8 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर जप्त किया गया है। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग का आग्रह किया है, ताकि जिले की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी
आज फोकस में

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सब इंस्पेक्टर बनकर गृह ग्राम लौटी अंजली प्रधान, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
आज फोकस में

सब इंस्पेक्टर बनकर गृह ग्राम लौटी अंजली प्रधान, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

सीपत : मामूली विवाद बनी जानलेवा… लाठी के वार से हत्या, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली युवक की लाश
आज फोकस में

सीपत : मामूली विवाद बनी जानलेवा… लाठी के वार से हत्या, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली युवक की लाश

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल
आज फोकस में

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
आज फोकस में

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp