Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में हथियार लेकर लोगों को डराने वाले 4 युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके का है, जहां चार युवक धारदार हथियारों के साथ लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में अभय कोसले, रामा कुर्रे, देव सिदार और समीर भास्कर शामिल हैं, जो सभी मिनीबस्ती जरहाभाठा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 धारदार लोहे के चाकू और 1 फरसानुमा हथियार भी जब्त किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

4 आरोपी गिरफ्तार
3 चाकू और 1 फरसा जब्त
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति राकेश ओगले के खिलाफ भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत
आज फोकस में

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
आज फोकस में

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार
आज फोकस में

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी
आज फोकस में

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp