
*गरियाबंद*:- जिले के विकास को नई गति देते हुए लंबे समय से लंबित 5 महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्यों को अब शीघ्र प्रारंभ किए जाने की अनुमति वित्त विभाग से प्राप्त हो गई है। इन कार्यों के लिए कुल राशि 18.28 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत कार्यों में शामिल जोबा खरता मार्ग पर सत्ती नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, राजापड़ाव- गौरगांव मार्ग में शोभा नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, राजापड़ाव-गौरगांव मार्ग में बाग नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, खरीपथर से कोतरीडोंगरी मार्ग में खैरा नाला पर पुल निर्माण कार्य, ओनवा-कोकड़ी-खड़मा मार्ग में घुनघुटी नाला पर पुल निर्माण कार्य।
इन सभी अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने की अनुमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगा साथ ही साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए भाजपा युवा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेंद्र कुमार साहू सहित क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार">








