Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हनुमान जन्मोत्सव पर यातायात व्यवस्था: राजिम थाना क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के लिए नया रूट चार्ट लागू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- हनुमान जयंती कि शोभा यात्रा दिनांक 03.04.2026 को होने से थाना राजिम क्षेत्रांतर्गत आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण शोभायात्रा- प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद चौक, पटेलपारा तिराहा, मजा़र चौक होते हुए सुभाष चौक, रेस्ट हाऊस, श्यामाचरण चौक, फारेस्ट नाका, बस स्टैण्ड से शिवाजी चौक होते हुए वापस बस स्टैण्ड, गोधर्वनपारा, मस्ज़िद चौक, हटरी, महामाया मंदिर, केवटपारा, गुढीचौक होते हुए पुराना श्रीराम मंदिर तक जावेगी। जिससे थाना क्षेत्र में आजमन का भीड़ होने से आने जाने वाली मार्ग अवरूध्द होने से थाना क्षेत्रांतर्गत चलने वाली वाहनों जैसे – चार पहिया वाहन एवं अन्य भारी वाहनों के आगमन, निगमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें चार पहिया वाहन एवं अन्य भारी वाहनों को दोपहर 02.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक के लिए नवीन रूट चार्ट तैयार किया गया है जो निम्नानुसार है-
साथ ही मुख्य मार्ग हटरी चौक- जामा मस्जिद मार्ग – नयापारा पुल से राजिव लोचन क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
*महासमुंद से रायपुर मार्ग* – महासमुंद से रायपुर जाने वाली गाडिया फिंगेश्वर पेट्रोल पम्प से कॉलेज के पीछे वाली रोड से पथर्रा रोड से पथर्रा तिराहा होते हुए चौबेबांधा तिराहा होते हुए चौबेबांधा पुल से नवागांव पेट्रोपम्प से सोमवारी बाजार पुल होते हुए नवापारा बस स्टैण्ड से रायपुर रोड।
*गरियाबंद से रायपुर मार्ग* – चौबेबांधा तिराहा होते हुए चौबेबांधा पुल से नवागांव पेट्रोपम्प से सोमवारी बाजार पुल होते हुए नवापारा बस स्टैण्ड से रायपुर रोड।
*रायपुर से महासमुंद* :- नवापारा बस स्टैण्ड से गंज रोड होते हुए सोमवारी बाजार पुल, नवागांव पेट्रोपम्प चौबेबांधा पुल, चौबेबांधा तिराहा से पथर्रा तिराहा, पथर्रा रोड, कॉलेज के पीछे वाली रोड, फिंगेश्वर पेट्रोल पम्प से दाहिने महासमुंद मार्ग।
*रायपुर से गरियाबंद मार्ग* – रायपुर रोड से नवापारा बस स्टैण्ड गंज रोड सोमवारी बाजार, सोमवारी बाजार पुल, नवागांव पेट्रोपम्प, चौबेबांधा पुल, चौबेबांधा तिराहा से दाहिने ओर गरियाबंद मार्ग ।

सीपत क्षेत्र में हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुई सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन, महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र में हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुई सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन, महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम

पत्थलगांव विधानसभा को 10 सड़कों की बड़ी सौगात — ₹26.87 करोड़ की स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
आज फोकस में

पत्थलगांव विधानसभा को 10 सड़कों की बड़ी सौगात — ₹26.87 करोड़ की स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत
आज फोकस में

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
आज फोकस में

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार
आज फोकस में

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp