Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा रतनपुर की अहम बैठक, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, रतनपुर भाजपा ने बनाई रणनीति

रतनपुर….भाजपा मंडल द्वारा चांपी जलाशय स्थित रेस्ट हाउस चपोरा में आज एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस तथा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को “गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान” के तहत आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


इस अवसर पर मार्गदर्शन हेतु लवकुश कश्यप, महाराज सिंह नायक, दुर्गा कश्यप, प्रशांत यादव, बीनू निराला, घनश्याम रात्रे, लखन सिंह पैकरा, रोहिणी बैसवाड़े, मध्यम सिंह, मनोहर सिंह, राज,रविंद्र दुबे,रघुवीर सिंह,संतोष यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप,हर्ष पटेल,रामनिहोरा लास्कर,उषा चौहान, नीतू सिंह, सुषमा कश्यप,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मध्यम सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp