Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर पुलिस की नई पहल: “सियान चेतना” से मजबूत होगी कानून व्यवस्था

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में पुलिसिंग को और ज्यादा प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीआईजी रजनेश सिंह द्वारा शुरू किए गए “चेतना अभियान” के तहत अब रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे। “सियान चेतना” के माध्यम से उनके अनुभव का लाभ सीधे समाज और पुलिस व्यवस्था को मिलेगा।

पुलिस मैदान स्थित बिलासा गुड्डी में आयोजित विशेष बैठक में जिलेभर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान वर्तमान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।
बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि उनका अनुभव समाज में जागरूकता लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में बेहद उपयोगी साबित होगा।

नई व्यवस्था के तहत रिटायर्ड पुलिसकर्मी स्थानीय स्तर पर निगरानी रखेंगे, जरूरी सूचनाएं साझा करेंगे और सामाजिक विवादों के समाधान में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही वे युवाओं को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और पुलिस-जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत बनाएंगे।
चेतना अभियान के तहत साइबर अपराध, ठगी, महिला एवं बाल अपराध, संगठित अपराध, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

“हमें बहुत खुशी है कि रिटायरमेंट के बाद भी समाज और पुलिस विभाग की सेवा करने का मौका मिल रहा है।”
गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलासपुर पुलिस आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन का उपयोग कर पुलिसिंग को मजबूत कर चुकी है। अब अनुभवी रिटायर्ड कर्मियों को जोड़कर इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा। बिलासपुर पुलिस का यह मॉडल आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।

<span style=बिलासपुर पुलिस की नई पहल: “सियान चेतना” से मजबूत होगी कानून व्यवस्था">
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस की नई पहल: “सियान चेतना” से मजबूत होगी कानून व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर : ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें  ,,लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़
आज फोकस में

रायपुर : ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें ,,लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़

रायपुर : छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन
आज फोकस में

रायपुर : छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर : राज्यपाल डेका ने  जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल डेका ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp