Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की रिपोर्ट

रायपुर :—छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर जिले के आरंग स्थित शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी महाविद्यालय परिसर में 300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु 866.28 लाख (आठ करोड़ छियासठ लाख अट्ठाईस हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में यह स्वीकृति क्षेत्र में शिक्षा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे महाविद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उक्त परियोजना वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधानों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस संबंध में अपर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है तथा वित्त विभाग की सहमति प्राप्त होने के पश्चात निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री साहेब ने कहा कि प्रस्तावित ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिसमें सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और महाविद्यालय को नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने आगे कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह ऑडिटोरियम क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनेगा।

मंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सहित उच्च शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन के सहयोग से आरंग क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे
आज फोकस में

कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे

<span style=रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात">
आज फोकस में

रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
आज फोकस में

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

रायपुर : प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
आज फोकस में

रायपुर : प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

एमसीबी : एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका : उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश हेतु ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल अंतिम तिथि
आज फोकस में

एमसीबी : एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका : उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश हेतु ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल अंतिम तिथि

लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज
आज फोकस में

लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp