Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़ क्षेत्र के लीलार व्यपवर्तन योजना हेतु 20.86 करोड़ रूपए स्वीकृत 930 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

सारंगढ़ जिला ब्यूरो सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट
सारंगढ़ जिला ब्यूरो सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट

रायपुर :—किसानों के फसलों की सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि उत्पादन को नई गति देने की दिशा में राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगढ़ अंतर्गत लीलार व्यपवर्तन योजना के लिए 20.86 करोड़ (रूपये बीस करोड़ छियासी लाख रुपए) की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के पूर्ण होने पर लगभग 930 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत लागत को अंतिम मानते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए तथा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही निविदा आमंत्रित की जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी शासकीय नियमों एवं औपचारिकताओं का पालन, ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

भू-अर्जन की स्थिति में व्यय स्वीकृत सीमा के भीतर ही किया जाएगा और बिना पूर्व अनुमति अन्य मद से राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा, जबकि भू-अर्जन न होने पर कार्य शासकीय भूमि पर ही कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने, निर्माण कार्य में मितव्ययिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही विलंब की स्थिति में नियमानुसार अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे
आज फोकस में

कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे

रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
आज फोकस में

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

रायपुर : प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
आज फोकस में

रायपुर : प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

एमसीबी : एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका : उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश हेतु ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल अंतिम तिथि
आज फोकस में

एमसीबी : एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका : उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश हेतु ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल अंतिम तिथि

लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज
आज फोकस में

लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp