Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में एक सनसनीखेज मारपीट का मामला सामने आया है, जहां धारदार चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 7:30 बजे का है, जब आरोपी अभय पाण्डेय, निवासी टेंगनमाडा चौकी बेलगहना, थाना कोटा, वर्तमान में उदई चौक कतियापारा में रह रहा था, प्रार्थिया के घर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी जबरन घर में घुस गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थिया, उसकी बहन और भाभी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे धारदार लोहे के चापड़ से हमला कर घायल कर दिया और प्रार्थिया के पैर को दांत से भी काट लिया।
घटना के बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार चापड़ को भी जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

<span style=कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे">
आज फोकस में

कतियापारा में चापड़ से हमला: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पहुंचा सलाखों के पीछे

रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
आज फोकस में

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

रायपुर : प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
आज फोकस में

रायपुर : प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

एमसीबी : एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका : उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश हेतु ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल अंतिम तिथि
आज फोकस में

एमसीबी : एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका : उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश हेतु ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल अंतिम तिथि

लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज
आज फोकस में

लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp