Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन पर 22 वाहन जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम ने रतखंडी, धुमा-मानिकपुर, लावर और राजपुर-केकती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।


जांच के दौरान रतखंडी क्षेत्र में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। वहीं धुमा-मानिकपुर क्षेत्र से अवैध मिट्टी उत्खनन में लगी 1 पोकलेन मशीन और 4 हाइवा वाहन पकड़े गए। लावर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा जब्त किया गया।


इसी तरह राजपुर-केकती क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन करते 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि बुतेना क्षेत्र से मुरुम का अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी मशीन पकड़ी गई। इस कार्रवाई में कुल 22 वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।


खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp