Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में यातायात पुलिस की सख्ती—एडवांस्ड ब्रीथ एनालाइजर से होगी तुरंत कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी थाना, चौकी और पुलिस सहायता केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के उपयोग से यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।


कार्यक्रम में अधिकारियों को एडवांस्ड ब्रीथ एनालाइजर (एल्कोमीटर) मशीन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मशीन के माध्यम से वाहन चालकों के स्वांस में मौजूद अल्कोहल की मात्रा का सटीक विश्लेषण कर डिजिटल डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे कानूनी कार्रवाई और भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि नई तकनीक में बिना फूंक के, केवल गंध के आधार पर भी शराब की पहचान संभव होगी।

यातायात पुलिस द्वारा ITMS, POS मशीन, नेक्स्ट जेन एम-परिवहन पोर्टल और सिटीजन सेंट्रल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन चालानी कार्रवाई को भी और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण में इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के संचालन की भी जानकारी दी गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक प्रभावित दुपहिया वाहन चालक होते हैं, जिनमें तेज गति और नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण है। ऐसे मामलों में अब मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ अन्य आपराधिक धाराओं के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा, औद्योगिक संस्थानों, NTPC, SECL और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी कार्यशाला में आमंत्रित किया गया। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों में ब्रीथ एनालाइजर मशीन अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी गई, ताकि सड़क पर निकलने से पहले ही ड्राइवरों की जांच सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, डीएसपी शिवचरण परिहार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिलासपुर यातायात पुलिस की यह पहल न केवल तकनीकी रूप से सशक्त है, बल्कि सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने वाली साबित होगी। अब नशे में वाहन चलाने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई तय है।

रायपुर : विशेष लेख : स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर
आज फोकस में

रायपुर : विशेष लेख : स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

राजनांदगांव : ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर
आज फोकस में

राजनांदगांव : ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
आज फोकस में

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए
आज फोकस में

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

गौरेला पेंड्रा मरवाही : उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु ‘रूचि की अभिव्यक्ति’ 23 अप्रैल तक आमंत्रित
आज फोकस में

गौरेला पेंड्रा मरवाही : उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु ‘रूचि की अभिव्यक्ति’ 23 अप्रैल तक आमंत्रित

बिजली विभाग के शासकीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की उपेक्षा, कांग्रेसियों में रोष
आज फोकस में

बिजली विभाग के शासकीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की उपेक्षा, कांग्रेसियों में रोष

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp