Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“पेंड्रा में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद”

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

केंद्रीय राज्य मंत्री (बिलासपुर सांसद) तोखन साहू  दर्शन करने पहुंचे।

 

“संतों का सान्निध्य समाज को सही दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता है — हर्ष छाबरिया (जिलाध्यक्ष विश्वहिंदू परिषद)

पेंड्रा — पटियाला हाउस पेंड्रा में परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती  के पावन आगमन पर दिव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर पूज्य माताजी के दर्शन एवं आशीर्वाद से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी एवं स्वामी परमात्मानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने उद्बोधन में पूज्य माँ योग योगेश्वरी यती जी ने कहा कि “राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण, धर्म के प्रति अटूट आस्था और समाज सेवा ही सच्ची पूजा है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाता है, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है।”

विजय देवांगन (क्षेत्र संपर्क प्रमुख, पश्चिम क्षेत्र) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नर्मदा अंचल की यह पावन भूमि अत्यंत गौरवशाली है, यहाँ जन्म लेना ही सौभाग्य का विषय है। यह वही तपोभूमि है जहाँ स्वयं भगवान शिव ने साधना की थी, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि इस पावन संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाएं।”

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू जी ने कहा कि “ऐसे दिव्य संतों का दर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। संतों के आशीर्वचन हमें धर्म, संस्कार और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें संतों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज में एकता, जागरूकता और सकारात्मकता फैलाने का कार्य करना चाहिए।”

साथ ही हर्ष छाबरिया ने उपस्थित जानों का आभार करते हुए कहा कि “संतों का सान्निध्य हमें सही दिशा और प्रेरणा देता है। ऐसे अवसर समाज को जोड़ने, जागरूक करने और धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
“पूज्य संतों का आशीर्वाद और आप सभी का साथ ही मेरी प्रेरणा है।”

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश साहू (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे,

जिनमें प्रमुख रूप से
तीरथ प्रसाद बड़गैया , पुरुषोत्ताम नाथ पिपराहा, अरुण चौहान ,विजया उर्मिलिया, अनिल सिंह, सुरेश जायसवाल, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, राकेश चतुर्वेदी, कन्हैया राठौर, रामजी श्रीवास, बृजलाल राठौर, मनीराम केवट, रवि शंकर चौबे,सागर पटेल, निखिल परिहार, सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, संतोषी साहू, विभा तिवारी, अनीता माझी, रामेश्वरी धुर्वे, उषा गुप्ता, बृजेश सोनी, रविंद्र केवट, शैलेश जायसवाल, प्रहलाद साहू, राकेश श्रीवास, ब्रजेश पूरी, महेंद्र शुक्ला, नत्थू प्रसाद गुप्ता, दिशा मानिकपुरी, कुसुम गौतम, उत्तम राय, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन
आज फोकस में

आंगनबाड़ी साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
आज फोकस में

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत, कांग्रेस इसका विरोध करती है-टिकेश साहू
आज फोकस में

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत, कांग्रेस इसका विरोध करती है-टिकेश साहू

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 वाहन जब्त”
आज फोकस में

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 वाहन जब्त”

<span style=“पेंड्रा में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद”">
आज फोकस में

“पेंड्रा में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद”

पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु
आज फोकस में

पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp