Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में आज महिला कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस पिंकी निर्मल बत्रा के नेतृत्व में गांधी चौक, शहर ब्लॉक-2 में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया गया।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में करीब 12 करोड़ रुपये की साड़ी सप्लाई में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और कमीशनखोरी का मामला सामने आया है। नियमों के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5.5 मीटर की साड़ी दी जानी थी,

लेकिन कई स्थानों पर मात्र 5 मीटर की साड़ियां वितरित की गईं। इतना ही नहीं, कम गुणवत्ता और कम कीमत की साड़ियों को अधिक दर पर सप्लाई किए जाने के आरोप भी लगे हैं।
महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है। इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है


इस विरोध प्रदर्शन में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा चाहिल, प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव किरण तिवारी, हमीदा खान, शहर कोषाध्यक्ष श्रवणा शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका यादव, उपाध्यक्ष अंजनी बहोते, मंजू त्रिपाठी और शारदा नागरकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

<span style=आंगनबाड़ी साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन">
आज फोकस में

आंगनबाड़ी साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
आज फोकस में

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत, कांग्रेस इसका विरोध करती है-टिकेश साहू
आज फोकस में

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत, कांग्रेस इसका विरोध करती है-टिकेश साहू

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 वाहन जब्त”
आज फोकस में

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 वाहन जब्त”

“पेंड्रा में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद”
आज फोकस में

“पेंड्रा में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद”

पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु
आज फोकस में

पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp