
सीपत,,,केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी सीपत की अग्निशमन शाखा द्वारा 14अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर 1944 में हुए बॉम्बे डॉकयार्ड की भीषण अग्नि दुर्घटना एवं देश भर में प्रत्येक वर्ष होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को केऔसुब के अधिकारियो एंव कर्मचारियो द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उन वीर शहीदों की दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया, उप कमाण्डेंट कपिल सुधाकर कामडी ने सभी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलायी।

तदोपरान्त उप कमाण्डेंट कपिल सुधाकर कामडी महोदय द्वारा अग्नि शमन सेवा सप्ताह दिनांक 14अप्रैल से 20अप्रैल तक का शुभारंभ किया गया और सम्बोधन में अपने अनुभव को बाटते हुये अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश दिये ।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे निरी०/अग्नि महेश मीना ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान सयंत्र के अधिकारियो, कर्मचारियों, कामगारो स्कूल के बच्चो तथा सीआईएसएफ की गृहणियों व बच्चों को आग के प्रति जागरुक रहने के लिए जानकारी दी जायेगी।









