Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव : कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमड़ीबोड़ के योगाभ्यास में लिया हिस्सा

राजनांदगांव :—जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए संचालित विशेष योग अभियान के अंतर्गत कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज प्रात: डोंगरगांव विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास सत्र में शामिल हुए। उन्होंने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा उपस्थित ग्रामीणों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने लू से बचाव, पर्याप्त पानी सेवन, हल्का एवं पौष्टिक आहार लेने के साथ-साथ नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्या में कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है और इसे अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और स्वस्थ रहने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर विकास कार्यों एवं मूलभूत आवश्यताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के शिकायत पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ स्टाफ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफ को नियमित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 15 दिवस के भीतर स्वास्थ्य केन्द्र की सभी व्यवस्थाएं सुधार करने के लिए निर्देशित किया।
योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना है। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए जा रहे हैं। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बीपी एवं शुगर की नियमित जांच कर आयुष चिकित्सकों द्वारा संतुलित आहार एवं जीवनशैली सुधार के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, अस्पताल सलाहकार विकास राठौर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, लाखों का नुकसान
आज फोकस में

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, लाखों का नुकसान

दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें….
आज फोकस में

दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें….

हाई स्कूल चौक में प्याऊ की व्यवस्था, वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी की पहल
आज फोकस में

हाई स्कूल चौक में प्याऊ की व्यवस्था, वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी की पहल

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का पुतला दहन
आज फोकस में

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का पुतला दहन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित
आज फोकस में

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित

महासमुंद : एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी
आज फोकस में

महासमुंद : एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp