
सीपत:–भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी एवं समस्त विपक्ष के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले सहित पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से संपन्न किया जा रहा है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाया गया यह ऐतिहासिक अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका विरोध करना कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
जिला अध्यक्ष, बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिकार, सम्मान और भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
कांग्रेस द्वारा इसका विरोध उनकी संकीर्ण एवं महिला विरोधी सोच को उजागर करता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस मानसिकता का पुरजोर विरोध करता है और नारी सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े किसी भी विषय पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा बिलासपुर मोहित जायसवाल, द्वारिकेश पाण्डेय ,चंद्रप्रकाश सूर्या (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा), राजेश सूर्यवंशी (जिला पंचायत अध्यक्ष, बिलासपुर), श्रीमती नागेश्वरी साहू (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती गायत्री साहू (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), दिलेन्द्र कौंसिल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), तिरितराम यादव (जिला उपाध्यक्ष), दीपक शर्मा (मंडल अध्यक्ष), हरिकेश गुप्ता (महामंत्री), ललित यादव (प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य), तुषार चंद्राकर (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), अंकुर सिंह ठाकुर, अंकित शुक्ला (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा), श्रीमती नूरी कौशिक, श्रीमती रेखा सूर्यवंशी (पार्षद), श्रीमती अंजनी भास्कर पटेल (जनपद सदस्य), श्रीमती रीना ताम्रकार, श्रीमती किरण ठाकुर, श्रीमती सुनीता शर्मा, बलराम पटनवार, रामनाथ तिवारी, एमन लाल साहू, बांके बिहारी गुप्ता, कु. भव्य शुक्ला (कन्या शक्ति संयोजिका), कु. नेहा कोरी (जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), बृजेश शर्मा, भास्कर पटेल, मनीष धीवर, अमन सागर वर्मा, ज्ञानेंद्र (जिला मंत्री, युवा मोर्चा), अंकित मिश्रा, जयशंकर साहू, हर्ष पटेल,(कार्यालय मंत्री, युवा मोर्चा), यश गौराहा, दिनेश विजय (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), उमेश पटनवार (जिला मीडिया सह संयोजक), विक्रम (जिला कार्यकारिणी सदस्य), वैभव तंबोली, विजय वस्त्रकर, शिवराज साहू, बलवंत सिंह, विकास साहू, गोयल साहू, संदीप जायसवाल, ओमप्रकाश, राजू मानिकपुरी, श्रीमती बबीता पटनवार (अध्यक्ष, महिला मोर्चा), श्रीमती गीता साहू (महामंत्री), श्रीमती नंदिनी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का पुतला दहन">





