
रतनपुर…. के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ सुपोषण चौपाल, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार
मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के अंतर्गत रतनपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का पारंपरिक विधि-विधान के साथ अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, वार्ड की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों की पूजा-अर्चना कर उन्हें खीर एवं मिठाई खिलाई गई तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि बच्चों का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
यह कार्यक्रम रतनपुर के जोगी अमराई, गांधीनगर, महामाया पारा, सोनार पारा, वार्ड क्रमांक 5 बूढ़ा महादेव एवं बनियापार, भेड़ीमुड़ा, दर्रीपाड़ा, जूना शहर तथा करैहायापारा सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया गया।

रतनपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सुपोषण चौपाल, बच्चों का हुआ अन्नप्राशन संस्कार">






