Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में 21,454 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

28 जून को होगा विशेष पल्स पोलियो अभियान, जिले के 429 बूथों पर होगी व्यवस्था

नारायणपुर :—जिले में आगामी 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा के लिए पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अभियान की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 21,454 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 429 पोलियो बूथ, 08 ट्रांजिट टीम तथा 02 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो अभियान को सफल बनाने में जुटी रहेंगी।
अभियान के प्रथम दिन 28 जून को सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।
अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु 16 जून 2026 को जिला कलेक्टर महोदया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (DTFI) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा पंचायत विभाग को अभियान में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा अभियान की रूपरेखा, लक्ष्य और तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करें।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्र-पाठ के निर्देश के खिलाफ कोर्ट जाएगी रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्र-पाठ के निर्देश के खिलाफ कोर्ट जाएगी रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

“पशुपालकों के लिए बड़ी खबर… पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं।”
आज फोकस में

“पशुपालकों के लिए बड़ी खबर… पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं।”

प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी
आज फोकस में

प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी

बेलगाम फ्लाईएश वाहनों से बढ़ी मुसीबत, राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा
आज फोकस में

बेलगाम फ्लाईएश वाहनों से बढ़ी मुसीबत, राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा

<span style=जिले में 21,454 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा">
आज फोकस में

जिले में 21,454 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

उत्साह  एवं हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया कन्या परिसर में शाला प्रवेशोत्सव
आज फोकस में

उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कन्या परिसर में शाला प्रवेशोत्सव

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp