Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगाम फ्लाईएश वाहनों से बढ़ी मुसीबत, राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

धरमजयगढ़ :—क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों की तेज और अनियंत्रित आवाजाही आम जनता के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित क्षमता से अधिक फ्लाईएश लेकर दौड़ रहे भारी वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुके हैं।

ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इन वाहनों से उड़ने वाली फ्लाईएश (राख) के कारण सड़क किनारे चलना मुश्किल हो गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को धूल और राख के कारण दृश्यता संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बार वाहनों से फ्लाईएश सड़क पर गिर जाने से फिसलन की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों की नियमित जांच कराई जाए, परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर कब और कितनी प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्र-पाठ के निर्देश के खिलाफ कोर्ट जाएगी रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्र-पाठ के निर्देश के खिलाफ कोर्ट जाएगी रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

“पशुपालकों के लिए बड़ी खबर… पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं।”
आज फोकस में

“पशुपालकों के लिए बड़ी खबर… पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं।”

प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी
आज फोकस में

प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी

<span style=बेलगाम फ्लाईएश वाहनों से बढ़ी मुसीबत, राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा">
आज फोकस में

बेलगाम फ्लाईएश वाहनों से बढ़ी मुसीबत, राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा

जिले में 21,454 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
आज फोकस में

जिले में 21,454 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

उत्साह  एवं हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया कन्या परिसर में शाला प्रवेशोत्सव
आज फोकस में

उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कन्या परिसर में शाला प्रवेशोत्सव

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp