Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-जिले के स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से डिपार्टमेंट ऑफ साइंस द्वारा ‘साइंस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह एवं एसडीओपी निशा सिन्हा की उपस्थिति में हुआ।
यह कार्यक्रम फिलहाल छत्तीसगढ़ के जशपुर और गरियाबंद जिलों में संचालित किया जा रहा है।

गरियाबंद जिले के 19 स्कूलों में मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पर्यावरण संरक्षण और नई तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में IDYM (Igniting Dreams of Young Minds) टीम और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त भागीदारी रही।


कार्यशाला के दौरान बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स और AI जैसी भविष्य की तकनीकों से परिचित कराया गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, डिजिटल अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति अभियान और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। गरियाबंद पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा और जनजागरूकता के माध्यम से भी बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। ‘साइंस ऑन व्हील्स’ के जरिए जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक विज्ञान और सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जाएगी।”

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित
आज फोकस में

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह
आज फोकस में

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज
आज फोकस में

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
आज फोकस में

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp