Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

सीसीटीवी और वाहन नंबर से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से छेड़छाड़ कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने दबोचा

रतनपुर…..थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को सिरगिट्टी से दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम खैरा की एक नाबालिग बालिका घर के पीछे दिशा मैदान के लिए गई थी। वापस लौटते समय एक अज्ञात युवक ने पीछे से आकर उसका मुंह दबाया और बुरी नीयत से उसे जमीन पर पटक दिया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से पिकअप वाहन में फरार हो गया।

जांच में जुटी रतनपुर पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने विजय कुमार साहू (26 वर्ष), निवासी सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे एवं धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही।

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित
आज फोकस में

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह
आज फोकस में

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज
आज फोकस में

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
आज फोकस में

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp