Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर :— छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत औद्योगिक विकास योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी प्रदान की गई।

*इन 4 जिलों में बनेंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर*

समिति की दूसरी बैठक के दौरान प्रदेश के चार जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति दी गई। राजनांदगांव जिले में स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, पटेवा, धमतरी जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, धूम्रपाली, जांजगीर-चांपा जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सलखान और बस्तर जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, नियानार में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।

*केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल*

भारत औद्योगिक योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी औद्योगिक विकास नीति के तहत प्रभावी रूप से लागू किया है। राज्य में इस योजना के सुचारू संचालन और विभिन्न परियोजनाओं को समयबद्ध मंजूरी देने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

बैठक में राज्य के प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें डॉ. रोहित यादव (सचिव, वित्त विभाग),  अंकित आनंद (सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग),  रजत कुमार (सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग), डॉ. सारांश मित्तर (सचिव, ऊर्जा विभाग), सुश्री इफ्फत आरा (विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शामिल थे।

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित
आज फोकस में

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह
आज फोकस में

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज
आज फोकस में

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
आज फोकस में

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp