
बेटियों की सुरक्षा के लिए रतनपुर पुलिस की बड़ी पहल
महिला एवं बाल सुरक्षा पर रतनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान
रतनपुर….थाना रतनपुर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर “चेतना कार्यक्रम” आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकार, सुरक्षा और कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया
Good Touch–Bad Touch और POCSO Act की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बालिकाओं के अधिकार तथा किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
साइबर अपराध से बचाव के बताए आसान उपाय
छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं।
महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
कार्यक्रम में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना सहित महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर कानून की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
हेल्पलाइन नंबर याद रखने की अपील
पुलिस ने छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस सहायता नंबर 100 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग करने की सलाह दी।
आत्मरक्षा और आत्मविश्वास पर दिया जोर
छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय साहस के साथ अपनी बात रखने, आत्मरक्षा अपनाने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और कानून का पालन करने की सीख दी गई।
जागरूक और सशक्त समाज बनाने की पहल
रतनपुर पुलिस ने कहा कि इस चेतना कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वे अपराधों के प्रति सजग रहकर सुरक्षित जीवन जी सकें।







