Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, बिलासपुर द्वारा थाना प्रभारी सिरगिट्टी को ज्ञापन सौंपकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी औद्योगिक संस्थानों, स्पंज आयरन प्लांट, स्टील प्लांट, पावर प्लांट, फैक्ट्रियों एवं ठेका कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों, कर्मचारियों, ठेकेदारों एवं किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने की मांग की गई।

जिला संयोजक मनोज कौशिक ने कहा कि हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में आईएसआई (ISI) से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। ऐसे में बिलासपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से आए लोगों के निवास एवं कार्य करने के कारण उनकी पहचान, निवास और चरित्र का सत्यापन राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू ने ज्ञापन में कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) 2023, पुलिस अधिनियम तथा पुलिस विभाग को प्राप्त वैधानिक अधिकारों का उल्लेख करते हुए मांग की गई है कि बिना पुलिस सत्यापन एवं वैध पहचान दस्तावेजों के किसी भी व्यक्ति को रोजगार अथवा आवास उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों, फर्जी दस्तावेजों अथवा अवैध रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अजय कौशिक ने यह भी मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्रों में समय-समय पर पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

संगठन के कमलेश वर्मा ने कहा कि यह मांग किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, जनहित एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) एवं पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है।

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित
आज फोकस में

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह
आज फोकस में

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा

<span style=बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज">
आज फोकस में

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
आज फोकस में

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp