Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

प्रदेश भर के नामदेव समाज की प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

बिलासपुर:— अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई, श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह का आयोजन 6 सितंबर को बिलासपुर में किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025- 26 में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के नामदेव समाज के छात्र-छात्राओं को श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह से सम्मानित किया जाएगा। उसके अलावा इस वर्ष नीट जेई, आईआईटी में चयनित प्रतिभाओ को भी सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा ,श्री नामदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव, फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराम चौधरी ने नामदेव समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ से अपील करते हुए कहा है कि वे 10वीं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अपने परिवार के बेटे बेटियों की अंक सूची, प्रदेश के सभी जिलों में पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्यों के पास जमा करें। सभी प्रतिभाओं के लिए एक फॉर्मेट जारी किया गया है समाज के संबंध फॉर्मेट में बच्चों के शैक्षणिक संबंधी जानकारी मांगी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में श्री नामदेव अलंकरण समारोह में बच्चों का चयन करने के लिए समाज के प्रमुख जन नियुक्त किए गए हैं। 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से सभी अपने बच्चों की अंकसूची एवं निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा जमा करेंगे। 15 अगस्त तक प्रदेश स्तर पर प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा । नामदेव समाज के सभी परिवार के सदस्य सभी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास करने की अपील की गई है। बिलासपुर रायपुर जगदलपुर, अंबिकापुर कोरबा, जांजगीर चांपा, मुंगेली, महासमुंद, लोरमी, राजनांदगांव दुर्ग, कांकेर एवं सभी जिलों में प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं जिसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
प्रदेश स्तरीय श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह में जनप्रतिनिधियों केअलावा अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोमपे , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, राष्ट्रीय महामंत्री एस एस टोनी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिल्ला, नई दिल्ली से दयानंद रोहिल्ला, फेडरेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष राजस्थान से भानुमति गुजरानिया, के अलावा नामदेव समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित करेंगे। फेडरेशन की जिला इकाई तथा श्री नामदेव फाउंडेशन के पदाधिकारी, कमल किशोर वर्मा ,एनपी नामदेव, शिवकुमार वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव,दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,शिवराम चौधरी ,राकेश वर्मा, प्रवेश वर्मा,संतोष नामदेव उमेशनामदेव, कैलाश वर्मा, मुकेश नामदेव,विवेक वर्मा, केपी नामदेव, राजकुमार चौधरी, अनिल वर्मा ,गणेश नामदेव, राजेश्वर नामदेव, अजय नामदेव,ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नामदेव समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने राष्ट्रीय एवं नामदेव समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारी में लग गए हैं। और जल्द ही जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं के परिजनों से संपर्क किया जाएगा।

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित
आज फोकस में

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

<span style=बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह">
आज फोकस में

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज
आज फोकस में

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
आज फोकस में

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp