
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई के जिला अध्यक्ष शिवराम चौधरी , ज्योति चौधरी की पुत्री तनुश्री चौधरी ने व्यापम की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त करके छत्तीसगढ़ शासन के मुद्रण विभाग राजनांदगांव में आज सफलतापूर्वक कार्यभार ग्रहण कर लिया। नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों ने बिटिया तनुश्री को आज सम्मानित किया। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा , शिवकुमार वर्मा, एन पी नामदेव उमेश नामदेव, राकेश वर्मा, अखिल वर्मा, गणेश नामदेव, अनिल वर्मा, तथा नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों ने समाज की गौरव, तनुश्री चौधरी को पुष्प माला भेंट किया तथा उनका मुंह मीठा कराया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, एमपी नामदेव शिवकुमार वर्मा, शिव शंकर लाल वर्मा, कैलाश चंद्र वर्मा जगन्नाथ नामदेव, राजकुमार चौधरी, अखिल वर्मा, अनिल वर्मा, गणेश नामदेव, संतोष नामदेव,उमेश नामदेव,राकेश वर्मा अनामिका वर्मा, साधना नामदेव, सुधा नामदेव, सुषमा वर्मा, सुषमा नामदेव,राजेश्वर नामदेव अजय नामदेव, विवेक वर्मा,सीमा नामदेव,ज्योति नामदेव, आरती नामदेव उषा वर्मा, कीर्ति वर्मा, अलका वर्मा, तनु वर्मा, नेहा वर्मा, निधि वर्मा, कल्पना वर्मा,मुकेश नामदेव, सुभाष नामदेव, प्रवेश वर्मा, बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और शुभ आशीर्वाद दिया है।
तथा जीवन के हर सोपान पर तरक्की करने की कामना की है। आज चौधरी परिवार में खुशी का माहौल रहा। राजकुमार चौधरी शिवराम चौधरी , ज्योति चौधरी एवं परिवार के सदस्यों ने समाज के प्रति आभार जताया।

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित">





